चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। मोबाइल, कंप्यूटर और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि बढ़ते साइबर खतरों से बचा जा सके।
इस बीच, चंडीगढ़ में एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की गई है। पुलिस ने भारी मात्रा में आरडीएक्स और टाइम बम के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है, जो शहर में बड़ा हमला करने की फिराक में थे। सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी पसिया नाम का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर चंडीगढ़ के साउथ इलाके के थाने को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। हाल ही में आईबी ने चंडीगढ़ पुलिस को इस खतरे की जानकारी दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
9 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर 575 पर हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसमें एनआरआई रमेश मल्होत्रा के घर को निशाना बनाया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी हैप्पी पसिया ने ली थी, जो फिलहाल अमेरिका में है और पिछले महीने ही एफबीआई और अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उसे गिरफ्तार किया है।