ताजा खबर

चंडीगढ़ सेक्टर-22 मार्केट में भीषण आग, कई दुकानों में फैली लपटें

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 18, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 इलाके में बुधवार (18 मार्च 2026) को एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, आग दुकान की पहली मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की वजह से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों को लगाया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर और फायर टेंडर भी बुलाए जा रहे हैं। इसके अलावा मोहाली से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, एक दुकान में रखे केमिकल्स की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे बुझाने में दिक्कत आ रही है। यह बाजार मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए जाना जाता है, जहां रोजाना भारी भीड़ रहती है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान बड़ा होने की आशंका है।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.