चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: दिवाली और भैया दूज के बाद काम पर लौटने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ से चंडीगढ़, दिल्ली और शकूरबस्ती के लिए विशेष स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अक्तूबर को सेवा देंगी।
लखनऊ–शकूरबस्ती स्पेशल:
04235: लखनऊ से 23, 25 और 27 अक्टूबर को रात 20:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। रूट: शहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली।
04236: शकूरबस्ती से लखनऊ के लिए 24, 26 और 28 अक्टूबर को सुबह 09:45 बजे चलेगी और रात 20:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ–चंडीगढ़ स्पेशल:
04231: लखनऊ से 23 अक्टूबर को रात 21:00 बजे रवाना, अगले दिन सुबह 08:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रूट: बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर–जगाधारी, अंबाला कैंट।
04232: चंडीगढ़ से 24 अक्टूबर को सुबह 09:50 बजे रवाना होकर रात 21:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
04229/04230: सिर्फ एक फेरे के लिए चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच चलेगी।
लखनऊ–शकूरबस्ती अतिरिक्त स्पेशल:
04233: लखनऊ से रात 20:50 बजे चलेगी और गुरुवार को शकूरबस्ती से 09:45 बजे रवाना होकर रात 20:00 बजे लखनऊ लौटेगी।
बढ़नी–पुणे अनारक्षित त्योहार स्पेशल:
05035: बढ़नी से 23 अक्टूबर को सुबह 07:45 बजे रवाना होकर तुलसीपुर, बलरामपुर, गोण्डा, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर, उरई, झांसी, भोपाल होते हुए दूसरे दिन पुणे 16:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल बोगी के 15 और SLR के 2 कोच, कुल 17 कोच होंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें और यात्रा के दौरान समय पर स्टेशन पर पहुंचें।