ताजा खबर

चंडीगढ़ में पिस्टल से चली गोली, 21 वर्षीय LLB छात्र की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ में शनिवार देर रात पिस्टल चलने से 21 वर्षीय एलएलबी छात्र की मौत हो गई। घटना सेक्टर-17 में मध्य मार्ग स्थित एक शराब की दुकान के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, पिस्टल छात्र के हाथ में थी और अचानक गोली चल गई, जो उसके सिर में जा लगी। गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान लुधियाना के फिरोजपुर रोड निवासी अजय गिल के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एलएलबी के तीसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार, अजय अपने तीन-चार दोस्तों के साथ सेक्टर-26 स्थित डैफलो क्लब गया था। लौटते समय सभी सेक्टर-17 में शराब की दुकान के पास रुके थे।

बताया जा रहा है कि अजय अपनी एसयूवी में बैठा था, जबकि उसका एक दोस्त शराब की दुकान पर गया था। दोस्त के वापस लौटने पर अजय के सिर में गोली लगी हुई थी। इसके बाद दो अन्य दोस्त भी दूसरी कार से मौके पर पहुंचे। दोस्तों ने अजय को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस और डीएसपी सेंट्रल एसपीएस संधू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय के साथ मौजूद उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मामला हादसे में गोली चलने का लग रहा है, लेकिन पुलिस पिस्टल के लाइसेंस और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया कि जांच जारी है।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.