ताजा खबर

चंडीगढ़ में बड़ी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और विस्फोटक सामग्री के साथ 3 गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 24, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को सेक्टर-43 स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास तीन युवकों को संदिग्ध आईईडी, विस्फोटक सामग्री और हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तीनों के प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े होने का शक है। बरामद सामान एक टिफिन बैग में छिपाकर रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के सरहाली गांव निवासी 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह, देवबथ गांव निवासी 21 वर्षीय जसनप्रीत सिंह और अमृतसर के तरसिक्का गांव निवासी 19 वर्षीय प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 5 किलो जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर, पावर सोर्स और रिमोट से संचालित सिस्टम के साथ एक पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे BKI हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के संपर्क में थे। आरोप है कि वे उसके निर्देश पर काम कर रहे थे और चंडीगढ़ में आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक उन्हें कहां से मिले और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

मामले में सेक्टर-36 थाने में विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में उनके अलावा और कितने लोग शामिल थे और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई कहां से हुई थी।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.