ताजा खबर

30 साल बाद पकड़ा गया भगोड़ा, चेक बाउंस के दो आरोपी भी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 26, 2025

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एंड समन स्टाफ ने 30 साल पुराने मामले में फरार चल रहे भगोड़े अमित सिंगला को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-27 निवासी आरोपी पर 1995 में घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। इतने सालों तक पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने कई बार अपना हुलिया बदला और ठिकाने बदलता रहा।

इंस्पेक्टर शेर सिंह को सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही वह अपने घर पहुंचा, उसे दबोच लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने ज़ीरकपुर वीआईपी रोड माया गार्डन फेज-3 के निवासी राहुल वैद को भी गिरफ्तार किया, जो चेक बाउंस के मामले में फरार था। जमानत की शर्तों का पालन न करने और कोर्ट में पेश न होने के कारण उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे।

राहुल वैद बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने उसके छिपने की जगह का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा, पीओ एंड समन स्टाफ ने पंजाब के फतेहगढ़ निवासी अमरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया। उस पर चेक बाउंस का केस दर्ज था और 11 अक्टूबर 2024 को कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।



चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.