चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: एमसीएम डीएवी महिला महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद और हॉस्टल कमेटी ने मंगलवार को ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ के संदेश को जीवंत करते हुए गरबा नाइट का शानदार आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्यों से समां बांधा। रंग-बिरंगे परिधान और मधुर संगीत ने इस शाम को उत्साह और सांस्कृतिक विविधता का खास अनुभव बना दिया।
संकाय सदस्य भी छात्राओं के साथ थिरकते नजर आए और उत्सव को और भी यादगार बनाया। प्राचार्या नीना शर्मा ने विद्यार्थी परिषद और हॉस्टल कमेटी के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह युवा ऊर्जा, रचनात्मकता और सामूहिकता की अभिव्यक्ति भी है।
प्राचार्या ने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मन और शरीर को जोड़ते हैं और छात्रों में उत्साह, आत्मविश्वास व सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। गरबा नाइट ने महाविद्यालय के सांस्कृतिक वातावरण को और भी जीवंत कर दिया।