ताजा खबर

चंडीगढ़ में लगा ‘आईफोन लंगर’, महिलाओं को लकी ड्रॉ से मिलेंगे आईफोन; घर से हुआ लाइव ड्रॉ

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 22, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: एक तरफ आईफोन 18 खरीदने के लिए एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं, तो दूसरी तरफ चंडीगढ़ में आईफोन को लेकर अलग ही तरह का आयोजन देखने को मिला। पंजाब के कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ राजा डी किंग ने महिलाओं के लिए मुफ्त ‘आईफोन लंगर’ का ऐलान किया था। हालांकि, सार्वजनिक जगह पर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपने घर से मीडिया की मौजूदगी में लाइव लकी ड्रॉ कराया। आयोजक के मुताबिक, पहले चरण में चंडीगढ़ और मोहाली की 10 महिलाओं को आईफोन 17 दिए जाएंगे।

आईफोन बांटने के लिए राजा डी किंग ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें शामिल महिलाओं के लिए रोजाना ‘जय माता दी’ लिखने की शर्त रखी गई थी। इसी ग्रुप में शामिल लोगों के नामों में से लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं का चयन किया गया। मीडिया के सामने स्क्रीन पर व्हाट्सऐप ग्रुप को स्क्रॉल किया गया और जिस नाम पर चयन रुका, उसे विजेता घोषित किया गया। इस दौरान अगर किसी पुरुष का नाम सामने आया तो उसे चयन से हटा दिया गया, क्योंकि फोन सिर्फ महिलाओं को देने की घोषणा की गई थी।

प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। अधिकारियों को भीड़ बढ़ने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका थी। प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद राजा डी किंग ने लोगों से उनके घर पर नहीं आने की अपील की और सार्वजनिक कार्यक्रम की जगह घर से लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं का चयन किया। चुनी गई महिलाओं से संपर्क कर मीडिया की मौजूदगी में आईफोन सौंपने की बात कही गई है।

राजा डी किंग इससे पहले भी इस तरह के आयोजनों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अगस्त में उन्होंने चंडीगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर मुफ्त पेट्रोल कूपन बांटने का ऐलान किया था। दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 1,000 रुपये के कूपन देने की बात कही गई थी। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे, जिसके बाद कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसके अलावा वह नकद राशि बांटने और अमृतसर में सोने के सिक्कों से जुड़े आयोजनों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.