ताजा खबर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का ब्लॉक, 442 ट्रेनें प्रभावित; कई रद्द, अंबाला से चलेंगी कई ट्रेनें

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 2, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 36 दिनों के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम करेगा, जिसके चलते करीब 442 ट्रेन यात्राएं प्रभावित होंगी। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का चंडीगढ़ की जगह अंबाला से संचालन होगा। यात्रियों को इस दौरान सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने पूरे काम को 12-12 दिनों के तीन चरणों में बांटा है। पहला चरण 10 से 21 सितंबर, दूसरा 22 सितंबर से 3 अक्टूबर और तीसरा 4 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। स्टेशन पर बैलेंस्ड रूफ बनाने के साथ फुट ओवरब्रिज के गर्डर हटाए जाएंगे। इस वजह से चंडीगढ़ से दिल्ली, कालका, अंबाला और दूसरे शहरों के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन और प्लेटफॉर्म में बदलाव होगा।

आखिरी चरण में कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदल दिए जाएंगे। 4 से 15 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली-कालका शताब्दी (12011) प्लेटफॉर्म नंबर 1 की जगह प्लेटफॉर्म नंबर 5 से चलेगी, जबकि कालका-नई दिल्ली शताब्दी (12012) प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आएगी। 12005 और 12006 समेत दूसरी शताब्दी ट्रेनों की भी बर्थिंग बदली जाएगी। इसके अलावा पहले चरण में 20, दूसरे चरण में 17 और तीसरे चरण में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। यात्रियों को स्टेशन के अनाउंसमेंट और डिस्प्ले बोर्ड देखकर ही ट्रेन पकड़ने की सलाह दी गई है।

कुछ ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ की जगह अंबाला से किया जाएगा। रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर और अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ समेत कई ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर अंबाला से ही शुरू या खत्म होंगी। उदयपुर-चंडीगढ़-उदयपुर और अगरतला-सिलचर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मोहाली में कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव भी दिए जाएंगे। वहीं चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अंबाला-कालका-अंबाला पैसेंजर, अंबाला-जालंधर सिटी और अंबाला-दौलतपुर चौक जैसी ट्रेनें रद्द रहेंगी।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.