ताजा खबर

नगर निगम का बड़ा फैसला, फील्ड में सभी एन्फोर्समेंट कर्मियों के लिए बॉडी कैमरा अनिवार्य

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 17, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: नगर निगम ने फील्ड में कार्रवाई करने वाले सभी प्रवर्तन (एन्फोर्समेंट) कर्मियों के लिए बॉडी-वॉर्न कैमरा पहनना अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता, जवाबदेही और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस संबंध में संयुक्त आयुक्त-1 डॉ. हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर, ड्राइवर, मजदूर और अन्य एन्फोर्समेंट कर्मचारियों को पहले से उपलब्ध कराए गए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल अब हर फील्ड ऑपरेशन और अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से करना होगा।

नगर निगम का कहना है कि बॉडी कैमरों से कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे विवादों की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध होंगे और कार्रवाई को लेकर पारदर्शिता बनी रहेगी।

नगर निगम के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार कर्मचारियों के साथ विवाद और हमले की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.