ताजा खबर

तेज हवाओं से रास्ता भटका पैराग्लाइडर, मनाली में हाईवे पर क्रैश लैंडिंग; पायलट घायल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 6, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार दोपहर तेज हवाओं के कारण एक एकल पैराग्लाइडर पायलट का पैराग्लाइडर निर्धारित मार्ग से भटक गया और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबेली के पास क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हादसे में पायलट घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पायलट ने रैसन गांव के ऊपर स्थित लोरी पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी। उसे रैसन के निर्धारित लैंडिंग स्थल पर उतरना था, लेकिन दोपहर के समय चली तेज हवाओं के कारण पैराग्लाइडर रास्ते से भटक गया। इसके बाद पायलट को निर्धारित लैंडिंग स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करना पड़ा।

आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो बैठा और पीठ के बल जमीन पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 मई को भी तेज हवाओं के कारण एक टैंडम पैराग्लाइडर निर्धारित मार्ग से भटक गया था और उसे कटराईन के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.