ताजा खबर

चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 17, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में रविवार रात से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह भी बारिश के साथ हुई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस हुई।

हालांकि, कुछ देर बाद बारिश थम गई और हल्की धूप निकल आई। इसके साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को फिर उमस महसूस होने लगी। मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों को कभी राहत तो कभी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ट्राईसिटी में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम का मिजाज आगे भी बदलता रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी सीजन में अब तक चंडीगढ़ में 451.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 25.2 प्रतिशत कम है। रुक-रुककर बारिश होने के बावजूद शहर में अभी मानसून की कुल बारिश सामान्य स्तर तक नहीं पहुंची है।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.