ताजा खबर

चंडीगढ़ देश में स्कूली शिक्षा में सबसे आगे, PGI में मिला टॉप स्कोर

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, June 19, 2025

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ ने स्कूली शिक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2023-24 में चंडीगढ़ को 703 अंक मिले हैं, जो पूरे देश में सबसे अधिक हैं। पिछली बार यानी 2022-23 में चंडीगढ़ का स्कोर 687.8 था, यानी इस बार और सुधार हुआ है। चंडीगढ़ इस बार टॉप ग्रेड प्रचेष्ठा-1 (703 स्कोर) में अकेला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश है।

इस बार दिल्ली ने भी शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सुधार दिखाया है। पिछले साल की तुलना में दिल्ली के स्कोर में 44 अंकों का इजाफा हुआ और यह 623.7 तक पहुंच गया। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के स्कोर में 41 प्वाइंट का उछाल आया है। वहीं पंजाब (631.2), ओडिशा, केरल, दादरा-नगर हवेली, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात (614.4) को प्रचेष्ठा-3 ग्रेड में रखा गया है।

हालांकि कुछ राज्यों की स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन में गिरावट भी देखने को मिली है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे ज्यादा 43 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ (39), लक्षद्वीप (33), पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार (सभी में 12 अंकों की गिरावट) जैसे राज्यों में भी स्कोर नीचे गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, केरल, मिजोरम, लद्दाख, तमिलनाडु और झारखंड में भी थोड़ी गिरावट देखी गई।

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स यानी PGI को शिक्षा मंत्रालय ने साल 2017-18 में शुरू किया था। यह एक डेटा आधारित प्रणाली है, जो हर साल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल एजुकेशन की गुणवत्ता को 1000 अंकों के स्केल पर मापती है। PGI 2023-24 में मेघालय का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा है, जिसे केवल 417 स्कोर मिले और इसे आकांक्षी-3 ग्रेड (सबसे निचला) मिला। इस बार 10 राज्यों को प्रचेष्ठा-3, 14 को आकांक्षी-1 और 10 को आकांक्षी-2 ग्रेड मिले हैं।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.